











छतरगढ़, मुकबधिर लड़की से 6 माह तक दुष्कर्म कर गर्भवती करने का मामला सामने आया है। मामले के अनुसार पता चला कि पीड़िता हॉस्पिटल में बुखार की जांच करवाने पहुंची तब डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की बात कही तो पीड़िता की मां ने पीड़िता से इशारों में पूरी बात समझी। आरोपी दुष्कर्म के एक अन्य मामले में जमानत पर चल रहा है। पीड़िता की मां ने छतरगढ़ थाने में पड़ोसी आरोपी याकर खां के खिलाफ दुष्कर्म और एसटी–एससी का मामला दर्ज करवाया है। पड़ोसी याकर खान ने करीब 6 माह पहले घर में अकेली देखकर लड़की के साथ बलात्कार किया था, और लड़की को किसी से यह बात कहने पर मना किया था। साथ ही यह धमकी भी दी की किसी को अगर बताया तो मां-बाप को जान से मार दूंगा। रिपोर्ट के मुताबिक 6 माह में आरोपी ने लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया है।

