rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

नई दिल्ली, ICSE, ISC Result 2020: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12वीं के परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं।

ICSE, ISC Result 2020: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आखिरकार 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स cisce.org, results.cisce.org पर उपलब्ध है। बोर्ड परीक्षा के अंक और पास सर्टिफिकेट डिजीलॉकर पर 48 घंटे बाद मिल जाएंगे। वहीं CISCE इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा।

इस साल इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं में 99.33% और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12वीं में 96.84% छात्र सफल हुए हैं। पिछले साल 10वीं कक्षा में 98.54% और 12वीं कक्षा में 96.52% छात्रों ने सफलता हासिल की थी। इस बार रिजल्ट पिछले साल से बेहतर है।