rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, अब बढ़ेगी ठंड, सर्द हवा भी चलेगी

जयपुर। राजस्थान में अगले सप्ताह की शुरुआत से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 दिसंबर से कई शहरों में कोल्ड वेव (शीतलहर) चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 6 जिलों में सर्द हवा भी चलेगी। इस दौरान शेखावाटी के एरिया में रात का टेम्प्रेचर 3-4 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। उत्तरी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में तो कहीं-कहीं सुबह हल्का कोहरा भी छा सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में कल से एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से 8-9 दिसंबर को उत्तर भारत के राज्यों में बर्फबारी होगी। इस सिस्टम के जाने के बाद ये हवा चलनी शुरू होगी। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। बाड़मेर को छोड़कर सभी शहरों में अब दिन का टेम्प्रेचर 30 डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंच रहा। कल सबसे ज्यादा 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान बाड़मेर में ही दर्ज हुआ। जोधपुर में कल अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री, जालौर में 29.3, चित्तौड़गढ़ में 28.4 और जैसलमेर में 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।