rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Constable Bharti: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को प्रदेशभर के विभिन्न सेंटरों पर आयोजित हुई थी। उम्मीदवार अब अपनी आंसर की विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर की डाउनलोड करने का तरीका:-

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Constable Recruitment 2025 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन आईडी दर्ज करें।
  4. इसके बाद आपकी आंसर की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी शुरू:-

अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न का उत्तर गलत लगता है तो वह 21 से 23 सितंबर 2025 के बीच आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा।

10 हजार पदों पर होगी भर्ती:-

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राजस्थान पुलिस में विभिन्न जिलों के लिए लगभग 10,000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।