rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

जयपुर, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ0 सी.पी. जोशी ने राजस्थान विधानसभा में कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में पीड़ित लोगों को राहत देने हेतु एक नियंत्रण केन्द्र बनाया है। विधानसभा के कक्ष संख्या 706 में यह नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया गया है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी व अन्य राज्य विधान सभाओं के पीठासीन अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कान्फंरेस में लिए गए निर्णयों के तहत यह केन्द्र स्थापित किया गया है। यह केन्द्र कोविड-19 के दौर में प्रवासी लोगों की समस्याओं के निदान के लिए लोकसभा व अन्य राज्य विधानसभाओं के नियंत्रण केन्द्रों से समन्वय स्थापित करेगा। राजस्थान विधानसभा के सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने शुक्रवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये हैं। इस नियन्त्रण केन्द्र के प्रभारी विधानसभा के वरिष्ठ उप सचिव दिनेश कुमार जैन होंगे। मुख्य अन्वेषण एवं संदर्भ अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा व सहायक सचिव विनय माथुर को केन्द्र का सहप्रभारी बनाया गया है।