बीकानेर: कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़। एक कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट के आरोप का मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। छात्रा ने पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि अपने गांव से कॉलेज आते समय आरोपी पड़ोसी उसे अश्लील इशारे करके परेशान करता है। उसके घरवालों के समझने के बाद भी आरोपी बाज नही आया और दो माह पूर्व जब वह घर से कॉलेज कॉलेज जा रही थी, तब रास्ते मे आरोपी ने उसे पकड़कर अश्लील हरकतें की। उसने अपनी मां को बताया तो मां ओलमा देने गई। तब उसके परिवार वाले आवेश में आ गए और धक्का-मुक्की व गाली गलौच कर घर से निकाल दिया। इससे आरोपी का हौसला बुलंद हो गया और आए दिन उससे छेड़छाड़ करने लगा। 15 नवम्बर को सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती घसीटकर अपने घर में ले गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से छुटकर अपने घर आई और मां को बताया। उसकी मां ने आरोपी के परिवार वालों को ओलमा दिया तो आरोपी की दादी व मां ने उसकी मां के साथ मारपीट की। दोनों वहां से बचकर अपने घर आए तो पांचों आरोपियों ने एकराय होकर ईंट-पत्थर फेंके। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

