











Crime News: हवा में चली गोली युवक के कंधे में धंसी, शरीर में दर्द होने पर अस्पताल पहुंचा तो गोली लगने का पता चला
R.खबर ब्यूरो। जयपुर के मानसरोवर इलाके में शनिवार शाम बाइक पर जा रहे एक युवक को अचानक गोली लगी। शुरू में युवक को इसकी भनक तक नहीं लगी। शरीर और कंधे में दर्द होने पर दोनों दोस्त तुरंत एसएमएस अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कंधे में गोली फंसी होने की जानकारी दी।
घटना का विवरण:-
मिली जानकारी के अनुसार, लोकेंद्र सिंह और उनका दोस्त बाइक पर जा रहे थे, तभी अज्ञात व्यक्ति ने दूर से गोली चलाई। गोली सीधे लोकेंद्र सिंह के कंधे में लगी। पहले तो युवक को समझ नहीं आया कि वह घायल हुआ है, लेकिन शरीर में दर्द बढ़ने पर दोनों ने अस्पताल का रुख किया। तब पता चला कि कंधे के पास गोली फंस गई है। इसके बाद युवक लोकेंद्र सिंह को SMS अस्पताल में भर्ती कराने के साथ पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मानसरोवर थानाप्रभारी लाखन खटाना ने SMS अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज किया है
घायल युवक अस्पताल में भर्ती:-
मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने के बाद युवक को एसएमएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने युवक के पर्चा बयान के आधार पर गोली चलाने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

