rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा नारी सम्मान की यह अनूठी पहल देखी गई। अपनी बेटी के विवाह से पूर्व एक पिता ने अपनी बेटी की बिंदौरी घोड़ी पर निकाली। कस्बे के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. रामनिवास सारस्वत की पुत्री हिमांशी की बिंदौरी घोड़ी पर निकाली गई। बिंदौरी डॉ. सारस्वत के घर से मूलचंद गजरा के यहां गई। वहां परंपरागत तरीके से हिमांशी का स्वागत कर भोजन करवाया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा नारी सम्मान की यह अनूठी पहल अनुकरणीय है। हिमांशी बनस्थली विद्यापीठ में राजनीति विज्ञान की शोधार्थी है तथा शादी फतेहाबाद स्थित डॉ. सर्वप्रीत सारस्वत से 28 अप्रैल को हो रही है। कोविड-19 के चलते केवल परिजन ही शामिल हुए और सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया गया।