rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है, जंहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकरी के अनुसार बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी ने इस फैसले के लिए वरिष्ठ नेताओं रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। उन्होंने भाजपा विधायकों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की। इसके बाद विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इस फैसले के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नई सरकार के गठन के साथ ही दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।