दिल्ली: देश भर के वकीलों के लिए राहत भरी खबर, एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 में बदलाव के लिए केंद्र सरकार तैयार

R.खबर ब्यूरो। दिल्ली, देश भर के वकीलों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जंहा एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 में बदलाव के लिए केंद्र सरकार तैयार है। जानकारी के अनुसार वर्तमान बिल में बदलाव होगा। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने बार कौंसिल ऑफ इंडिया को जानकारी दी है। बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने निर्णय का स्वागत किया है। 

जानकारी के अनुसार एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 का दिल्ली सहित देश भर में विरोध हो रहा था। इस बीच केंद्र द्वारा एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 के बदलाव के संबंध में BCCI को आश्वासन दिया गया। जिसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आग्रह किया। बिल के विरोध में सम्मिलित सभी बार एसोसिएशन से कार्य पर लौटने का आग्रह किया।