rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

महाजन, संकल्प संस्थान के अध्यक्ष डॉ मदन गोपाल लढ़ा ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की आयुक्त सुश्री निधि पांडे को ज्ञापन भेजकर महाजन में केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि महाजन फील्ड फायरिंग रेंज एरिया के कारण महाजन अंचल सामरिक दृष्टि से देश के मानचित्र में विशिष्ट स्थान रखता है। फायरिंग अभ्यास के लिए देशभर के सैन्य कर्मियों का महाजन क्षेत्र में आवागमन निरंतर बना रहता है।

ज्ञापन के अनुसार महाजन में केंद्रीय विद्यालय स्थापित होने से एक और जहां रक्षा कर्मियों की संतानों को गुणवत्तापूर्ण स्तरीय शिक्षा का लाभ मिलेगा वहीं देश हित में समर्पित महाजन अंचल के निवासियों को भी केंद्रीय विद्यालय की श्रेष्ठ शिक्षण व्यवस्था की सुविधा मिल पाएगी। संकल्प संस्थान ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व क्षेत्रीय विधायक सुमित गोदारा को भी ज्ञापन की प्रति भेज कर मानव संसाधन विकास मंत्रालय से महाजन में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति करवाने का आग्रह किया है।