rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला क्षेत्र में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। वहीं इस बार भारत-पाक अन्र्तराष्ट्रीय सीमा चौकियों पर अधिकारियों ने तारबन्दी के पास दीप प्रज्जवलित कर यह त्योहार मनाया। खाजूवाला क्षेत्र में इस बार दीपावली पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया। लोगों ने लक्ष्मी पूजन कर खुब आतिशबाजियां छोड़ी।

भारत-पाक अन्र्तराष्ट्रीय सीमा चौकियों पर कमाण्डेंट हेमन्त यादव ने तारबन्दी पर दीप जलाकर त्योहार मनाया। वहीं इस मौके पर सीमा पर तैनात जवानों का हौंसला अफ्जाही करते हुए उन्हे दीपावली की शुभकामनाएं भी दी गई। यहां इस मौके पर नजदीकी गाँवों के लोग भी पहुंचे। जिन्होंने इस मौके पर सीमा चौकियों पर तैनात जवानों व अधिकारियों को मिठाईयां देकर शुभकामनाएं दी।