rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला क्षेत्र में दो दिन पूर्व आई बारिश ने क्षेत्र के किसानों को आर्थिक संकट में डाल दिया है। क्षेत्र के किसानों ने पानी के अभाव में खरीफ की फसल को खराब होते हुए देखा है। वहीं किसानों ने पिछले दिनों पानी के लिए लम्बा संघर्ष किया था। जिसपर राज्य सरकार रबी फसल के लिए पर्याप्त पानी देने को राजी हुई। जिसके बाद किसानों ने अपने खेतों में सरसों का बिजान शुरू कर दिया। क्षेत्र के सैकड़ों बीघा भूमि पर किसानों ने कुछ दिन पूर्व ही महंगे डीजल, महंगा बीज तथा खाद की मारा मारी के बीच जैसे तैसे खेतों में बिजान किया। लेकिन दो दिन पूर्व आई बारिश ने एक सप्ताह पूर्व बीजी हुई सैकड़ों बीघा भूमि खराब कर दी। जिसके बाद अब किसानों ने फिर से अपने-अपने खेतों में बिजान शुरू किया है। वहीं कुछ बिरानी क्षेत्र के किसानों के लिए यह बारिश सोने पर सुहागा साबित भी हुई है।

किसान भंवरलाल धतरवाल ने बताया कि सामरदा के 14 केजेडी में 23 बीघा भूमि में कुछ दिन पूर्व ही सरसों का बिजान कर दिया था। लेकिन दो दिन पूर्व आई बारिश ने सारे बिजान पर पानी फेर दिया। बारिश तेज होने के कारण बीज खराब हो गए तथा अब वापस से बिजान किया जा रहा है। खेत में बिजान करने के लिए बीज, खाद व ट्रैक्टर तथा डीजल की आवश्यकता पड़ती है। जिससे किसान के प्रति बीघा 2-4 हजार रुपए खर्चा आता है। क्षेत्र के किसानों के खरीफ की फसल भी पानी के अभाव में खराब हो गई थी। वहीं मूँग व ग्वार अभी किसानों ने काटकर खेतों में रखे ही थे वहीं खाली पड़ी जमीन में किसानों ने सरसों का बिजान किया था लेकिन अचानक बे मौसम आई बारिश ने किसानों की बिजान की हुई फसल को चोपट कर दिया वहीं जिन किसानों के खेतों में अभी मूँग ग्वार पड़ा था वो भी इस बारिश से खराब हो गया। जिसके कारण अब किसान भयंकर आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। अब किसानों को अपने खेतों में वापस से सरसों का बिजान करना है जिसके लिए वापस से खाद, डीजल व बीज की व्यवस्था करनी पड़ेगी। यह सब किसानों पर दोहरी मार शाबित हो रहा है।

किसान रामस्वरूप ने बताया कि क्षेत्र में दो दिन पहले आई बारिश ने बिजान की हुई फसल को तो नष्ट कर दिया लेकिन बिरानी क्षेत्र के किसानों के लिए यह बारिश अच्छी शाबित हो सकती है। बिरानी क्षेत्र के किसान अब बारिश के बाद अपनी भूमि में तारामीरा का बिजान कर रहे है। तारामिरा बिजान करने के बाद इस फसल को एक-दो बारिश और मिल जाए तो सोने पर सुहागा साबित हो सकता है। वहीं बिरानी क्षेत्र के किसान अब अपने-अपने खेतों में बिजान में व्यस्त है।

वर्जन
खाजूवाला क्षेत्र में सरसों की जिन किसानों ने हाल ही में बुआई की है। बारिश के कारण उन्हे आर्थिक नुकसान हुआ है। क्षेत्र में लगभग 2 हजार हैक्टर में नुकसान हुआ है। इन किसानों को अब अपने खेतों में वापस से बिजान करना पड़ेगा। क्षेत्र में हुए नुकसान की जानकारी उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है।
सुभाषचन्द्र
सहायक कृषि अधिकारी, खाजूवाला