rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच का पद छोड़ा:फ्रेंचाइजी ने एक्स पोस्ट कर पुष्टि की

पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग छोड़ दी है। द्रविड़ के IPL फ्रेंचाइजी से अलग होने का कारण पता नहीं चला है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को सोशल प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। भारतीय टीम 2024 में द्रविड़ की कोचिंग में टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। इसके बाद बाद वे राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बने थे। भारत के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौर भी टीम के साथ जुड़े थे। पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। टीम IPL पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही थी। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट में कप्तान संजू सैमसन के राजस्थान रॉयल्स (RR) से अलग होने के दावे किए गए थे। इनमें कहा गया था कि संजू ने छोटी नीलामी से पहले खुद को ट्रेड या रिलीज करने का अनुरोध किया हैं। हालांकि, इस पर कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।