rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, वेद माता गायत्री मंदिर खाजूवाला में ब्राह्मण समाज समिति की बैठक संरक्षक कन्हैया लाल पारीक की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें अध्यक्ष एडवोकेट पुरुषोत्तम सारस्वत के द्वारा समाज के वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सचिव काशी शर्मा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राजपुरोहित, प्रह्लाद तिवाडी, महामंत्री पवन पारीक, कोषाध्यक्ष श्यामलाल खंडेलवाल, सह सचिव राहुल भादाणी, मंत्री बनवारीलाल सारस्वा, सहकोषाध्यक्ष सोहनलाल तावणियां, सह मंत्री अंजनी भोजक, व्यवस्था प्रमुख पवन गुरावा, सह प्रमुख धनराज पारीक, प्रचार मंत्री सुशील सारस्वा और वैध रामनिवास सारस्वत, ओम प्रकाश पारीक, मनीराम गौड, कमल औझा, रविंद अत्री सलाहकार नियुक्त किए गए। साथ ही 11 वरिष्ठ सदस्य बनाए गए एवं 11 युवा कार्यकारी सदस्यों की टीम बनाई गई। सभी को सामाजिक समरसता के साथ समाज की उन्नति एवं मंदिर व धर्मशाला विकास में अपना बेहतर योगदान देने की शपथ दिलाई गई।