खाजूवाला, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का विस्तार करते हुए मंडल अध्यक्ष रणजीत मजोका ने रविवार को चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, चार मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, आईटी सेल प्रभारी, अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, विधि सलाहकार नियुक्त किए।ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रणजीत मजोका ने बताया कि भाजपा देहात जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत व भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ से परामर्श कर खाजूवाला मंडल के ओबीसी मोर्चा का विस्तार किया गया।

जिसमें उपाध्यक्ष महावीर सोनी, सुनील जलंधरा, प्रकाश गोदारा, बिट्टू नाई, महामंत्री हरभजन सिंह निम्बीवाल, साबर सिंह बराड़, मंत्री मोहन कस्वां, रमेश जांगिड़, प्रमोद विश्नोई, लखवीर करनावल, कोषाध्यक्ष त्रिलोक लुहार, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र बिश्नोई, आईटी सेल प्रभारी विनोद देवर्थ, अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ जगसीर बङवाल, विधि सलाहकार झंवर दास स्वामी, राम सिंह मांगल, चुन्नीलाल कुम्हार, मनदीप उङेसी, सुभाष लुहार, शंकरलाल, महावीर विश्नोई आदि नियुक्त किए गए।