12 वीं बोर्ड का एग्जाम देते हुए पकड़ा गया फर्जी स्टूडेंट गया, दो पेपर दे चुका तीसरे दे रहा था आज
rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

पूगल, पूगल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहलवान का बेड़ा में 12 वीं के बोर्ड परीक्षा के दौरान डमी स्टूडेंट पकड़ा गया। बारहवीं की परीक्षा के दौरान मूल कैंडिडेट की जगह दूसरा ही युवक परीक्षा दे रहा था। शक होने पर उससे पूछताछ की गई और बाद में पुलिस को बुलाया गया। पूगल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पूगल पुलिस के अनुसार पहलवान का बेरा गांव में स्थित सरकारी स्कूल में परीक्षा चल रही थी। इस दौरान सवाई राम के नाम से एग्जाम दे रहे कैंडिडेट पर अध्यापकों को शक हुआ तो उससे पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सख्ती से पूछताछ की और डॉक्युमेंट्स चैक किए तो पता चला कि एग्जाम दे रहा युवक सवाई राम नहीं था। उसकी जगह एग्जाम दे रहा युवक विष्णु बिश्नोई था। उसे हिरासत में ले लिया गया है। अब सवाईराम की भी तलाश की जा रही है। वही पुलिस अब पता करने में जुटी है कि सवाई राम ने परीक्षा के लिए विष्णु को क्यों भेजा। इस सम्बंध में पूगल पुलिस थाने में मामला भी दर्ज करवाया जा रहा है।

फर्जी विद्यार्थी बनकर दो पेपर भी दे चुका है विष्णु:
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की इस परीक्षा के दो पेपर पहले हो चुके हैं। इन दो पेपर में भी सवाईराम की जगह विष्णु बिश्नोई ही बैठा था। तीसरे पेपर में स्कूल टीचर्स को शक हो गया। माना जा रहा है कि किसी ने इसकी गुप्त शिकायत भी की थी, जिसके बाद सवाई राम की जगह परीक्षा दे रहे इस युवक पर नजर रखी गई।