rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

नहीं रहीं ये मशहूर एक्ट्रेस, इस गंभीर बीमारी ने ली जान

कोलकाता। भारतीय सिनेमा के इतिहास के दिग्गज फिल्म मेकर रहे सत्यजीत रे की सुपरहिट कल्ट क्लासिक फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ में दुर्गा का किरदार निभाने वाली दिग्गज अभिनेत्री उमा दासगुप्ता का निधन हो गया है। वह 84 साल की थी। उमा के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया। बंगाली एक्ट्रेस की मौत की खबर सुन उनके करीबी और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। उमा के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी है। बताया जा रहा है कि दासगुप्ता लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं, लेकिन अब वह जिंदगी की जंग हार गईं और उन्होंने कोलकाता के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें 1955 की क्लासिक फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ में दुर्गा रॉय की भूमिका के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उमा दासगुप्ता का नाम हमेशा के लिए सिनेमा के इतिहास में अमर हो गया है।