rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला थाना क्षेत्र के 3 केजेडी गांव में एक किसान के घर में अचानक से आग लग गई। मंगलवार दोपहर को लगी अचानक से आग से गांव में एक बार के लिए हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 3 केजेडी निवासी केवल सिंह के घर में रखी लकड़ियों में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण एक बार के लिए गांव में हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर-दूर तक जा रही थी। ग्रामीणों के द्वारा टैंकरों की सहायता से आग पर पानी डाला गया और आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया।