पूगल में युवक ने पहले पत्नी का गला घोंटा, फिर फांसी लगाई

बीकानेर के पूगल क्षेत्र में एक युवक और उसकी पत्नी के शव बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के साथ ही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच रही है। सीओ अमरजीत सिंह चावला ने बताया कि चक दो एडी निवासी मालाराम मेघवाल और उसकी पत्नी दरिया के बीच विवाद चल रहा था। इस बीच दोनों बीती रात आपस में झगड़ लिए। इस दौरान तैश में आकर मालाराम ने पत्नी दरिया का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में खुद मालाराम ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। देर रात की इस घटना के बारे में सुबह पता चला। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पूगल पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने अब तक किसी तरह के सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं की है। मालाराम सामान्य किसान परिवार से हैं और खेत में मजदूरी का काम करता है।