











R खबर, दिल्ली से सटे गुरुग्राम मैं मंगलवार को एक विवाद सामने आया है जिसने एक विदेशी महिला बुर्का वह हिजाब पहने हुई कथित तौर पर एक कैब चालक को चाकू मार देती है घायल ड्राइवर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विदेशी महिला मिस्र के नागरिक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 11:00 बजे के आसपास राजीव चौक पर एक बुर्का और हिजाब पहने हुए महिला चौक पर कैब के पास आई और शीशा नीचे करवाया वह चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद कैब ड्राइवर महिला के पीछे भागने लगा महिला सिविल लाइन की तरफ भागने लगी जिसके बाद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर महिला को काबू में कर लिया। इस दौरान महिला ने पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई की पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर पूछताछ जारी रखी है।

