rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

डिप्टी बैंक मैनेजर के साथ मिलकर 12.8 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड राजस्थान का

साइबर ठग ने बांसवाड़ा के यस बैंक के डिप्टी बैंक मैनेजर और पूर्व बैंक कर्मचारी के साथ मिलकर देशभर में करीब 12.8 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मास्टरमाइंड फरार है। बैंककर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने मास्टरमाइंड के लिए बैंक में इनएक्टिव एकाउंट्स की व्यवस्था की थी। साइबर ठगी से आने वाले रुपए को इन्हीं खातों में जमा करवाया जाता था। ये रुपए डिजिटल अरेस्ट और इन्वेस्टमेंट के जरिए ठगे जाते थे। बांसवाड़ा डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया- 12.8 करोड़ रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी के आरोप में यस बैंक (बांसवाड़ा) के डिप्टी मैनेजर मेगनेश जैन (28) और पूर्व बैंक कर्मचारी दिव्यांशु सिंह (30) को गिरफ्तार किया है। वहीं बांसवाड़ा जिले के गढ़ी इलाके के परतापुर का निवासी अमन कलाल (28) फरार है, जिसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। अमन कलाल ही मास्टरमाइंड है। DSP ने बताया- साइबर थाने में बांसवाड़ा डडूका के संदेश शाह और उनके भाई तनेश शाह ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनके साथ ऑनलाइन ठगी हुई थी। इसके बाद जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों ने कर्नाटक, केरल, गोवा, तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना, हरियाणा, गुजरात के लोगों के साथ साइबर ठगी की है। इनके खिलाफ 44 शिकायतें दर्ज हैं।