











R.खबर, सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी अब एक बार फिर संपत्तियों के मामले में करीब आ गए हैं। दोनों के बीच 35 हजार करोड़ रुपए का अंतर है। इसके साथ ही दुनिया में इस साल सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अडाणी के नाम है।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल में मुकेश अंबानी की संपत्ति 31,592 करोड़ रुपए बढ़ी, जबकि अडाणी की 96,863 करोड़ रुपए बड़ी है। अंबानी और अडाणी ने गुजरात में भारी निवेश की घोषणा की है। मुकेश अंबानी गुजरात में ग्रीन एनर्जी और अन्य परियोजनाओं पर अगले 10-15 सालों में 5.95 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। इसमें जियो, रिटेल सहित अन्य सेगमेंट पर फोकस होगा।
अडाणी ग्रुप राज्य में स्टील प्लांट लगाने के लिए दक्षिण कोरिया की कंपनी पोस्को के साथ 40 हजार करोड़ रुपए की डील तय की है।

 
 