जयपुर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) आज 21 जुलाई को कक्षा 12वीं आर्ट्स की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 90.70% फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। RBSE 12th में इस साल 580725 छात्रों ने आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा दी थी, इसमें से 526726 बच्चे पास हुए हैं। Rajasthan Board Arts स्ट्रीम के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास परसेंटेज लड़कों के मुकाबले करीब 5 फीसदी ज्यादा रहा है। Rajasthan Board Class 12 Arts Result में 93.10 परसेंट लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, लड़कों का पास परसेंटेज 88.45 रहा है।
कोरोना महामारी की वजह से इस साल रिजल्ट की घोषणा में देरी हुई है। RBSE मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं का साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। आधिकारिक वेबसाइट्स पर आप RBSE 12th Arts Result 2020, Senior Secondary (Arts) 2020 Result चेक कर सकते हैं।