Good News: सरकारी नौकरी की इस भर्ती में बढ़ा दिए 100 पद, अब कुल 648 पदों पर होगी भर्ती
R.खबर ब्यूरो। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने लाइब्रेरियन ग्रेड-III भर्ती में बड़ा संशोधन जारी किया है। बोर्ड ने इस भर्ती में 100 नए पद और जोड़ने का निर्णय लिया है। पहले जहां कुल 548 पद निर्धारित थे, अब संख्या बढ़कर 648 हो गई है।
उम्मीदवारों के लिए बढ़े मौके:-
पदों में बढ़ोतरी से अभ्यर्थियों के चयन के अवसर और अधिक बढ़ गए हैं। इसका सीधा लाभ उन उम्मीदवारों को मिलेगा, जो लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे।
चयन प्रक्रिया अपरिवर्तित:-
इन बढ़े हुए पदों के बावजूद भर्ती प्रक्रिया और पात्रता मानदंड पहले जैसे ही रहेंगे। इच्छुक उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को राज्य के विभिन्न सरकारी पुस्तकालयों में नियुक्ति दी जाएगी।

