राजस्थान के सरकारी स्कूलों को जल्द मिलेंगे 2703 व्याख्याता, शिक्षकों की कमी होगी दूर; पढ़े पूरी खबर

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर, राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए व्याख्याताओं को जल्द ही नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 2703 व्याख्याताओं के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी किया है। काउंसलिंग के दौरान ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची अब शिक्षा निदेशालय के पास उपलब्ध है। निदेशालय 4 से 24 दिसंबर तक इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करेगा।

समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। इस भर्ती में राजनीति विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और भूगोल विषय के कुल 2703 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

विषयवार अभ्यर्थी और दस्तावेज जांच तिथि:-

विषयअभ्यर्थीजांच तिथि
राज. विज्ञान0054 दिसंबर
हिंदी91810 से 15 दिसंबर
गणित39019 व 20 दिसंबर
अंग्रेजी68415 से 18 दिसंबर
संस्कृत1254 दिसंबर
भूगोल58122 से 24 दिसंबर