rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

इतने दिन रहेगा अनाज मंडी में अवकाश, जाने कब से वापस खुलेगी
बीकानेर। दीपावली के पांच दिवसीय पर्व के चलते बीकानेर की प्रमुख अनाज मंडियों में व्यापारिक गतिविधियां अस्थायी रूप से ठप रहेंगी। पूगल रोड और श्रीगंगानगर रोड स्थित मुख्य अनाज मंडी में 19 से 22 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। दी बीकानेर वूल एवं अनाज ट्रेडर्स संस्था के अध्यक्ष राम दयाल सारण और बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष जय दयाल डूडी ने बताया कि दीपोत्सव के चलते चार दिन तक मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। त्योहार के बाद 23 अक्टूबर (गुरुवार) से मंडी में फिर से नियमित रूप से बोली लगना प्रारंभ होगी। इस दौरान मंडी प्रांगण में सफाई की जाएंगी।