खाजूवाला, रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण में जन-जन की सहभागिता भव्य मंदिर का निर्माण होगा यह बात मंगलवार को 14 बीडी में आयोजित श्रीराम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान के लिए धर्म सभा मे कही। मंदिर से आमजन के स्वेच्छा से जुडऩे का अभियान 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति से होगा।
सभा में संघ के जिला प्रचारक अशोक विजय ने कहा कि उन्होंने कहा कि देश भर में सम्पर्क अभियान चलाकर लोगों को श्रीराम जन्मभूमि के बारे में बताया जाएगा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की तैयारियां जोरों पर हैं। लोगों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की ऐतिहासिक सच्चाई से अवगत कराने के लिए देश के कोने-कोने में जाकर घर-घर संपर्क किया जाएगा। इस दौरान लोगों को श्रीराम जन्मभूमि के बारे में साहित्य भी दिया जाएगा। इसके साथ ही करोड़ों घरों में भगवान के मंदिर का चित्र भी पहुंचेगा। अयोध्या में समाज के सहयोग से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण साकार होगा। उन्होंने कहा कि सहभागिता अभियान के तहत घर-घर जा के लोगों से सहयोग मांगने के कार्य के पीछे निहितार्थ यह है कि प्रभु श्री राम के काज से हर एक व्यक्ति को जुडऩे का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। बैठक गाँव के प्रबुद्धजन नागरिक माताएं बहने उपस्थित रही। ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
जन जन की सहभागिता से बनेगा भव्य राम मंदिर-स्वामी रामचार्य महाराज
