rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, शहीद ओम प्रकाश विश्नोई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खाजूवाला में राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ब्लॉक खाजूवाला इकाई की कार्यकारिणी का पुनर्गठन के लिए शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया।
सभा मे जिला अध्यक्ष गिरधारी राम गोदारा द्वारा रेसला की उपलब्धि प्रधानाचार्य की पदोन्नति 80:20 की सफलता पर प्रकाश डाला व उप प्रधानाचार्य के पद सृजित करने, व्याख्याता वेतन कटौती, नोशनल लाभ, प्रधानाचार्य पदोन्नति 2021-22 व खाजूवाला ब्लॉक कार्यकारणी गठन पर चर्चा की व पर्यवेक्षक विनोद साहू के पर्यवेक्षण में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें सभा अध्यक्ष गोपाल सिंह भाटी, ब्लॉक अध्यक्ष हरदेव सिंह चन्दी, ब्लॉक महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, ब्लॉक महिला मंत्री श्रीमती निशा अरोड़ा, मुख्य संरक्षक सुखमन्द्र सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष राज कुमार जाखड़, ब्लॉक संगठन मंत्री श्रीमती सुलोचना चौधरी जिला कार्यकारिणी हेतु भूपेन्द्र कौशिक, विजय कुमार खीचड़ तथा राजेन्द्र कुमार बेनीवाल का नाम प्रस्तावित किया गया। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष रेसला खाजूवाला हरदेव सिंह चन्दी द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए हमेशा सहयोग का आश्वासन दिया गया।