rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गुरुवार को खाजूवाला क्षेत्र के हजारों परिवारों में हिन्दू साम्राज्य दिवस उत्सव मनाया गया। संघ के छह उत्सवों में से एक उत्सव हिन्दू साम्राज्य दिवस है। वर्तमान समय कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण स्वयंसेवको ने अपने-अपने परिवार में उत्सव को सम्पन्न किया। शिवाजी महाराज की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित करके उत्सव मनाया गया।
संघ के जिला कार्यवाह नरेंद्र भार्गव ने बताया कि गुरुवार को हिन्दू समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन ज्येष्ठ शुक्लपक्ष त्रयोदशी को छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ था और उन्होंने हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की थी। छत्रपति शिवाजी वर्षों से कुंठित शिथिल हिन्दू समाज के भीतर नई चेतना जागृत किया था। उनसे प्रेरणा लेते हुए हम स्वयंसेवकों को हिन्दू समाज को फिर से संगठित कर भारत माता को परम वैभव के सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करना है।