rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

19 सितम्बर शुक्रवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

19 सितम्बर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाओं और उम्मीदों से भरा रहेगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों में किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान—आइए जानते हैं विस्तार से:

मेष राशि

आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। महिलाओं को ननिहाल या मायके की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिस में आपके विचारों को सीनियर्स सराहेंगे। भविष्य से जुड़ा कोई खास फैसला ले सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: लाल

उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।

वृषभ राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। किसी रिश्तेदार या मित्र का आगमन हो सकता है। अजनबियों से सतर्क रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और छात्र विदेश जाने का अवसर पा सकते हैं।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: सफेद

उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मिथुन राशि

आज का दिन सुखद रहेगा। करीबी लोगों से उपहार मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय बितेगा। विवाहित जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: हरा

उपाय: तुलसी के पौधे को जल अर्पित कर 11 परिक्रमा करें।

कर्क राशि

आज आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। समाज में आपकी छवि निखरेगी और विरोधी दूर रहेंगे। दोस्तों संग बाहर घूमने का मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। घर के लिए नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: सिल्वर

उपाय: माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।

सिंह राशि

आज का दिन सफलता लेकर आएगा। व्यवसाय और करियर से जुड़े सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। परिवारजन आपकी प्रगति से गर्व महसूस करेंगे। घर का वातावरण खुशहाल रहेगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: सूर्यदेव को लाल पुष्प मिलाकर जल अर्पित करें।

कन्या राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए नए तरीके अपनाएंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में परफॉरमेंस की सराहना होगी। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: हरा

उपाय: गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।

तुला राशि

आज दिन अनुकूल रहेगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। संतान की सफलता से प्रसन्नता होगी। व्यापार में विस्तार होगा। घर से जुड़े बदलाव पर विचार कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ विचार-विमर्श होगा।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि

आज व्यावसायिक योजनाएं फिर से शुरू होंगी और सफलता भी मिलेगी। विवाह संबंधी वार्ता सफल हो सकती है। वेब डिजाइनिंग या आईटी से जुड़े लोग करियर में प्रगति करेंगे। बैंकिंग सेक्टर के लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सिंदूर अर्पित करें।

धनु राशि

दिन व्यस्त रहेगा लेकिन फलदायी होगा। छात्रों को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। मित्रों की मदद से आय के नए स्रोत मिलेंगे। गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: पीला

उपाय: चने की दाल और हल्दी दान करें।

मकर राशि

आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। धार्मिक स्थान पर समय बिताकर मानसिक शांति मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: नीला

उपाय: शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

आज आपके काम पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे। आय बढ़ेगी। कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बच्चे खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: पीपल के पेड़ को जल अर्पित कर दीपक जलाएं।

मीन राशि

आज का दिन शुभ बदलाव लाएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: हल्का नीला

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। r.khabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता और न ही इसकी सत्यता का दावा करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।