01 दिसंबर सोमवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

1 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष राशि (Aries)

दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर का भोजन पाचन खराब कर सकता है। व्यापार में विरोधी सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें। परिवार में मेहमान आने से माहौल हल्का रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus)

दिन शुभ रहेगा। सुबह से ही अच्छी खबरें मिल सकती हैं। नकारात्मक बातों को मन पर हावी न होने दें। बिज़नेस में कुछ रुकावटें होंगी, लेकिन सही लोगों की मदद से संभल जाएँगी। परिवार में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: देवी मां को लाल चुनरी अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini)

दिन मिश्रित रहेगा। दूसरों की मदद से लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक मेहनत और फोकस जरूरी है। पड़ोस के विवाद से दूरी बनाकर रखें। शाम परिवार के साथ मांगलिक माहौल में बीतेगी।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer)

दिन पारिवारिक माहौल में बीतेगा। मां के साथ रिश्तेदारों के घर जाने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा। पार्टनरशिप बिज़नेस में मेहनत पर भरोसा रखें। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: क्रीम
  • उपाय: चावल दान करें।

सिंह राशि (Leo)

आज आप हर काम ईमानदारी और फोकस के साथ करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ निवेश पर चर्चा हो सकती है। नया बिज़नेस शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। रिश्तेदारों से गलतफहमी दूर हो सकती है।

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: नारंगी
  • उपाय: सूर्योदय में जल चढ़ाएं।

कन्या राशि (Virgo)

दिन सुखद रहेगा। जीवन में सकारात्मक मोड़ आ सकता है। परिवार में विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। पैसा उधार आसानी से मिलेगा। संपत्ति के सौदे सोच-समझकर करें।

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

तुला राशि (Libra)

भाग्य साथ देगा। इच्छाओं की पूर्ति होगी। मित्र की मदद से रुका काम पूरा होगा। बिज़नेस और दुकानदारी में लाभ मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। शाम को धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: गुलाबी
  • उपाय: माता दुर्गा के मंदिर में मिठाई चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

दिन सामान्य लेकिन व्यस्त रहेगा। बच्चों के मूड अच्छे रहेंगे। नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। धन लेन-देन में सावधानी रखें। शाम परिवार के साथ बीतेगी।

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: मरून
  • उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें।

धनु राशि (Sagittarius)

दिन मध्यम रहेगा। राजनीति, सामाजिक कार्य या प्रशासनिक क्षेत्र में काम करने वालों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करेंगे।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: गुरु के नाम से दान करें।

मकर राशि (Capricorn)

दिन मिलाजुला रहेगा। घर में छोटे विवाद और चिंता के संकेत हैं। बिज़नेस में अच्छा लाभ और नए व्यापार में निवेश की सोच बढ़ सकती है। दैनिक खर्च बढ़ेंगे।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: काला
  • उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

दिन घरेलू कार्यों और मेहमाननवाज़ी में बीतेगा। छात्रों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी। संपत्ति का लाभ मिल सकता है। दोस्तों को निजी बातें बताने से बचें।

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: आसमानी
  • उपाय: मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं।

मीन राशि (Pisces)

दिन सकारात्मक रहेगा। बिज़नेस में निवेश दोगुना लाभ दे सकता है। छुट्टी के कारण मूड रिलैक्स रहेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में नज़दीकियां बढ़ेंगी और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।