08 दिसंबर सोमवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

8 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। नए काम के सिलसिले में यात्रा की संभावना है। कार्य सुचारु रूप से संपन्न होंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी परिचित के साथ मनमुटाव से बचें, वाणी में मधुरता बनाए रखें।

  • शुभ अंक – 4
  • शुभ रंग – लाल
  • उपाय – हनुमान जी को गुड़ व चने का भोग लगाएं।

वृषभ राशि

मन में नई उमंग दिखाई देगी। नया काम करने का विचार बन सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

  • शुभ अंक – 6
  • शुभ रंग – सफेद
  • उपाय – माँ लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। अभिलाषा पूरी होने की संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। करियर पर ध्यान बनाए रखें। शेयर बाजार में निवेश के लिए अनुकूल समय।

  • शुभ अंक – 9
  • शुभ रंग – पीला
  • उपाय – गुरु के नाम से पीली वस्तु दान करें।

कर्क राशि

दिन मिले-जुले परिणाम देगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। व्यापार में आज कोई डील टालें। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

  • शुभ अंक – 2
  • शुभ रंग – क्रीम
  • उपाय – घर के मंदिर में चावल अर्पित करें।

सिंह राशि

काम के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी। घर से किसी बड़ी धनराशि में सहायता मिल सकती है। उदार स्वभाव का गलत फायदा न उठने दें। शौहरत और पहचान मिलेगी। निजी बातें उजागर हो सकती हैं।

  • शुभ अंक – 1
  • शुभ रंग – सुनहरा
  • उपाय – सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

मन में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। हर अवसर का लाभ उठाएंगे। धन का आगमन आर्थिक परेशानियां कम करेगा। वरिष्ठों से मिला सहयोग उत्साह बढ़ाएगा।

  • शुभ अंक – 5
  • शुभ रंग – हरा
  • उपाय – गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कोई बड़ा निर्णय जीवन में बदलाव ला सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भविष्य के लिए बड़ी धनराशि निवेश कर सकते हैं।

  • शुभ अंक – 7
  • शुभ रंग – गुलाबी
  • उपाय – माँ दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। बाहर का भोजन बचें। रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात होगी। किसी की बातों में न आएं और अपने काम पर ध्यान दें।

  • शुभ अंक – 3
  • शुभ रंग – काला
  • उपाय – शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं।

धनु राशि

समस्याओं के कारण दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना।

  • शुभ अंक – 8
  • शुभ रंग – नारंगी
  • उपाय – भगवान विष्णु के मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें।

मकर राशि

मूड अच्छा रहेगा। धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग।

  • शुभ अंक – 10
  • शुभ रंग – नीला
  • उपाय – काले तिल बहते जल में प्रवाहित करें।

कुंभ राशि

दिन सुखद रहेगा। किसी समस्या का समाधान मिलेगा। पुरानी मुराद पूरी हो सकती है। व्यापार में बड़ी डील का हिस्सा बन सकते हैं। वाहन खरीदने का मन बन सकता है।

  • शुभ अंक – 11
  • शुभ रंग – ग्रे
  • उपाय – शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि

नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रहेंगे।

  • शुभ अंक – 12
  • शुभ रंग – आसमानी
  • उपाय – विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।