13 दिसंबर शनिवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
13 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल-
मेष राशि
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। नया विरोधी उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार। दूर रहने वाला परिवार सदस्य मिलने आ सकता है। माता-पिता की सेवा पर ध्यान दें।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृषभ राशि
दिन सकारात्मक रहेगा। एक के बाद एक शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार में किसी का सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। संतान की करियर चिंता दूर होगी। तरक्की की राह में बाधाएं हटेंगी। पिकनिक प्लान संभव।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं.
मिथुन राशि
दिन उलझनों वाला हो सकता है, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। निवेश लाभ देगा। बिजनेस पार्टनरशिप में सावधानी जरूरी। घर के रिनोवेशन पर खर्च बढ़ेगा। माताजी से कहासुनी संभव।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं.
कर्क राशि
ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। जिम्मेदारियां आसानी से निभेंगे। जीवनसाथी की सेहत चिंता दे सकती है। उधारी का लेनदेन निपटाएँ। विवेक से लिया निर्णय फायदे देगा। प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: क्रीम
- उपाय: चावल का दान करें.
सिंह राशि
दिन महत्वपूर्ण है। पुरानी गलती से सबक मिलेगा। बिजनेस में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। संतान नाराज हो सकती है, उनकी बात माननी पड़ सकती है। वाहन खरीदने की संभावना।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: गुलाबी
- उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें.
कन्या राशि
तरक्की का दिन। आय में वृद्धि होगी। नए इनकम सोर्स बनेंगे। माता-पिता उपयोगी सलाह देंगे। रुका काम पूरा होगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को राहत।
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
तुला राशि
मौज-मस्ती वाला दिन, लेकिन जिम्मेदारियों पर ध्यान जरूरी। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। पुराना रोग बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में नाराजगी। धार्मिक कार्यक्रम की संभावना।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: गुड़ और चने का दान करें.
वृश्चिक राशि
कानूनी मामला आपके पक्ष में रह सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के संकेत। पारिवारिक समस्याओं पर फोकस करें। संतान की पढ़ाई तनाव दे सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: मरून
- उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
धनु राशि
सोच-समझकर कदम बढ़ाने का दिन। दूसरों के कामों में उलझकर अपनी जिम्मेदारियां प्रभावित होंगी। बॉस बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। शेयर मार्केट में सावधानी जरूरी। बिजनेस में बदलाव पर विचार।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: वृहस्पति देव को चने की दाल अर्पित करें.
मकर राशि
धन-धान्य में वृद्धि का दिन। माता-पिता का आशीर्वाद रुका काम पूरा कराएगा। पारिवारिक दायित्वों पर ध्यान दें। धन संबंधी कार्य पूरे होंगे। मकान-दुकान खरीदने की योजना। उधार देने से बचें।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: भूरा
- उपाय: काले तिल का दान करें.
कुंभ राशि
दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए दूर जा सकता है। विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। खोई वस्तु मिल सकती है। राजनीति में विरोधियों से सावधान। संतान से खुशी।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: बैंगनी
- उपाय: सरस्वती माता की पूजा करें.
मीन राशि
दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। पिताजी बिजनेस सलाह देंगे। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें, वरना वैवाहिक तनाव बढ़ेगा। रुका धन मिलने के योग।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

