16 नवंबर रविवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

16 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-

मेष राशि

आज का दिन अच्छा और थोड़ा चुनौतीपूर्ण दोनों रहेगा। भाग्य साथ देगा लेकिन विरोधियों से सावधान रहना जरूरी है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। घर की साफ-सफाई और व्यवस्था में समय देंगे। दोस्तों संग बाहर जाने का अवसर मिलेगा और दोपहर बाद किसी धार्मिक कार्य में सहभागिता हो सकती है।

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और लंबे समय के निवेश के अवसर मिलेंगे। संतान की धार्मिक रुचि देखकर खुशी मिलेगी। पड़ोस में किसी विवाद से दूर रहना बेहतर रहेगा।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि

आप आज कुछ नया करने की सोचेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। दोपहर बाद शुभ सूचना मिलने की संभावना है। व्यापार और कमाई में बढ़ोतरी के योग हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता में भाग्य साथ देगा। भाइयों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क राशि

दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी आपको कोई अच्छा सरप्राइज दे सकता है। कारोबार में जोखिम न लें। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे और माहौल मधुर बनेगा। शाम दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

सिंह राशि

भाग्य से ज्यादा मेहनत आज आपको सफलता दिलाएगी। परिवार के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कामों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रिश्तेदारों से अनबन दूर करने का प्रयास सफल रहेगा।

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा
  • उपाय: सूर्यदेव को गुड़ मिला जल अर्पित करें।

कन्या राशि

भाग्य और मेहनत दोनों का साथ आपको लाभ दिलाएगा। किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। काम और व्यापार में आपकी ईमानदारी सफलता दिलाएगी। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: काली उड़द का दान करें।

तुला राशि

कार्य क्षेत्र में लाभ मिलेगा और शुभ सूचना मिल सकती है। सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ तालमेल सामंजस्यपूर्ण रहेगा। बड़ों का स्नेह और आर्थिक सहायता मिलेगी। आज शॉपिंग का योग भी है।

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: पिंक
  • उपाय: मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन नए अवसर लेकर आया है। मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। वस्त्र और निर्माण क्षेत्र के कारोबारियों को विशेष लाभ होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों व मेहमानों का आगमन संभव है।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: महरून
  • उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं (स्पर्श न करें)।

धनु राशि

काम में सुकून और सफलता मिलेगी। कोई मनपसंद इच्छा पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से सम्मान और लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, हालांकि कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य और सहज रहेगा। आप शांति से अपने कार्य पूरे करेंगे। परिवार और बच्चों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: काला
  • उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

आज उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। घर के लिए कुछ नया खरीदने का मन बनेगा। पिता या पिता समान व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों, खासकर किराना कारोबारियों को लाभ मिलेगा।

  • शुभ अंक: 11
  • शुभ रंग: आसमानी
  • उपाय: शिव मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं।

मीन राशि

आज मित्रों और नजदीकी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। किसी विवाद से दूर रहना जरूरी है। मित्र की सहायता से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के संकेत हैं।

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: भगवान विष्णु को पीली तुलसी की माला चढ़ाएं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।