rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

21 सितंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं-

मेष राशि

दिन आपके पक्ष में रहेगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा। विरोधी भी मददगार बनेंगे। परिवार में शुभ आयोजन के योग हैं।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: लाल

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

वृषभ राशि

कामकाज में लाभ होगा। कोई पुराना कार्य छोड़कर नया आरंभ करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार के लिए खरीदारी या शुभ समाचार मिलेगा।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: सफेद

उपाय: माता लक्ष्मी को खीर अर्पित करें।

मिथुन राशि

दिन मिश्रित रहेगा। यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन परिणाम अनिश्चित रहेंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। स्वास्थ्य और परिवार में तनाव संभव है।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: हरा

उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें।

कर्क राशि

काफी परिश्रम करना पड़ेगा। अधिक भागदौड़ से थकान होगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी प्रियजन से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में जल्दबाज़ी से बचें।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: सफेद

उपाय: शिवलिंग पर जल व दूध चढ़ाएं।

सिंह राशि

रुके हुए काम पूरे होंगे। बड़ी डील या पार्टनरशिप मिलने की संभावना है। घर में धार्मिक आयोजन या यात्रा हो सकती है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

महत्वपूर्ण यात्रा होगी और अच्छे परिणाम देगी। पुराने मित्र से मिलना संभव है। पैतृक संपत्ति या व्यापार से लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: हरा

उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें।

तुला राशि

संभलकर निर्णय लें। व्यापार में बड़ा रिस्क न लें वरना नुकसान होगा। किसी पर पूरी तरह निर्भर रहना ठीक नहीं। स्वास्थ्य और परिवार में मतभेद की संभावना है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में लेन-देन सोच-समझकर करें। मान-सम्मान घट सकता है और स्थान परिवर्तन संभव है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: काला

उपाय: शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं।

धनु राशि

नई शुरुआत के लिए धन मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग रहेगा। व्यापार में लाभ और परिवार में खुशियां आएंगी। घर में नया मेहमान आ सकता है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: पीला

उपाय: पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें।

मकर राशि

सुखद समाचार मिलेगा। व्यापार और निवेश से लाभ होगा। प्रॉपर्टी में फायदा संभव है। परिवार में शुभ कार्य होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और वाहन खरीदने की सोच सकते हैं।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: नीला

उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि

आज सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं और वाणी पर संयम रखें। पैतृक संपत्ति में विवाद और पार्टनरशिप में मतभेद हो सकते हैं। बड़ा निवेश टालें।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: शिवजी को बेलपत्र चढ़ाएं।

मीन राशि

यात्रा करनी पड़ सकती है। नया काम शुरू करने की सोचेंगे लेकिन देरी हो सकती है। व्यापार में बदलाव के योग हैं। रिश्तों में सुधार की कोशिश करें।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: हल्का नीला

उपाय: मां दुर्गा को सफेद फूल अर्पित करें।

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। r.khabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता और न ही इसकी सत्यता का दावा करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।