











07 सितम्बर रविवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
डॉ. अनीष व्यास (ज्योतिषाचार्य, भविष्यवक्ता व कुण्डली विश्लेषक) के अनुसार 7 सितंबर 2025, रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। आइए जानते हैं किस राशि के जातकों को किस तरह की शुभखबर मिलेगी:
मेष राशि:-
आज का दिन बेहद लाभकारी है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। आत्मविश्वास से काम करेंगे तो हर कार्य बनता चला जाएगा। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होकर रिश्तों में मिठास लौटेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए कोई अच्छी आदत अपनाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
वृषभ राशि:-
खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार से जुड़ा निवेश भविष्य में फायदा देगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए रिश्तों में धैर्य रखें। मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन रह सकता है।
मिथुन राशि:-
बजट पर नियंत्रण रहेगा और आय बढ़ेगी। पहले किए निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। कहीं अटका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा, हालांकि हल्की नोकझोंक संभव है। खान-पान पर ध्यान दें।
कर्क राशि:-
आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नई जिम्मेदारियां आसानी से निभाएंगे और प्रशंसा मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बिजनेस में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। प्रेम संबंधों में कुछ चिंता रह सकती है।
सिंह राशि:-
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। योजनाओं से लाभ होगा। विदेश यात्रा या लंबी यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार के लिए नई चीज खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश शुभ है।
कन्या राशि:-
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मसालेदार भोजन और मौसम में बदलाव आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी की तबीयत बिगड़ सकती है। बातचीत में संयम बरतें। अचानक धन लाभ संभव है।
तुला राशि:-
नए लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी। पार्टनरशिप में व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की खबर मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि:-
आज बड़ा निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक परेशानियां आ सकती हैं लेकिन आप साहस से उन्हें सुलझा लेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता संभव है।
धनु राशि:-
लव लाइफ में रोमांटिक समय रहेगा। पार्टनर से दिल की बातें साझा करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि:-
आज खुशियां दस्तक देंगी। नया घर या वाहन खरीदने की योजना बनेगी। कार्यस्थल पर स्थिति मजबूत होगी और बॉस प्रभावित होंगे। जीवनसाथी से कुछ नाराज़गी हो सकती है।
कुंभ राशि:-
आज आप मेहनत से मुनाफा कमाएंगे और विरोधियों पर हावी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। धन लाभ की खबर संभव है। भाई-बहनों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि:-
धन लाभ और गुप्त धन मिलने के योग हैं। परिवार में किसी मुद्दे पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। खोया हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

