20 नवंबर गुरूवार का रशिफल कैसा होगा आज का दिन
आज सूर्य और चंद्रमा का वृश्चिक राशि में संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन महत्वपूर्ण है और टैरो कार्ड्स कई राशियों के लिए खास संकेत दे रहे हैं। टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार कुछ जातकों को आर्थिक सावधानी की जरूरत है, तो कुछ को सीखने, कमाई और तरक्की के शानदार अवसर मिलेंगे।
♈ मेष (Aries)
कार्ड संकेत दे रहे हैं कि धन संबंधी मामलों में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ सकता है। बातचीत से समाधान खोजने की कोशिश करेंगे, पर खास सफलता नहीं मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
♉ वृषभ (Taurus)
आज काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। ज्यादा सोचने से भ्रम बढ़ सकता है। स्टाइल और पर्सनल केयर पर खर्च बढ़ेगा। कमाई ठीक रहेगी, पर बचत कम होगी।
♊ मिथुन (Gemini)
नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं, इसलिए पॉज़िटिव रहना ज़रूरी है। गलत निर्णय स्थिति बिगाड़ सकते हैं। कमाई तो अच्छी होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च के कारण बचत मुश्किल होगी।
♋ कर्क (Cancer)
कुछ नया सीखने का बढ़िया मौका मिलेगा। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। आपकी इंस्टिंक्ट सही दिशा दिखाएगी। सरकारी कार्य में सफलता के संकेत हैं। कमाई में वृद्धि होगी।
♌ सिंह (Leo)
व्यापारियों के लिए दिन बहुत लाभकारी है। बातचीत और कम्युनिकेशन स्किल्स से फायदा मिलेगा। वरिष्ठों को अपने शब्दों से प्रभावित कर पाएंगे।
♍ कन्या (Virgo)
आज काम में सतर्कता जरूरी है। छोटी गलतियां बड़े विवाद का कारण बन सकती हैं और विरोधी इसका लाभ उठा सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है।
♎ तुला (Libra)
फैसला लेने से पहले अपने मन की आवाज़ सुनें और हर बात को दोबारा जांचें। पुराना पैसा सही जगह निवेश करने से फायदा होगा। खर्च नियंत्रण में रहेंगे।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आज धन के लेन-देन में विशेष पारदर्शिता रखें। आपकी मैनेजमेंट क्षमता आपको नई ऊंचाइयां दिला सकती है। किसी भी नए अनुबंध की शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
♐ धनु (Sagittarius)
अपनी बेसिक स्किल्स को बढ़ाने से करियर में प्रगति मिलेगी। आर्थिक मामलों में दिन बेहतरीन रहेगा। ब्याज या बकाया राशि मिल सकती है।
♑ मकर (Capricorn)
उच्च अधिकारियों से अधिक उम्मीद न रखें। मेहनत किए गए काम को आप सही ढंग से समझा नहीं पाएंगे। बातचीत में स्पष्टता जरूरी है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
♒ कुंभ (Aquarius)
होटल, ट्रेवल और सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय। ऑनलाइन या घर से काम करने वालों को भी लाभ होगा। ग्राहक सेवा में सुधार लाभ दिलाएगा।
♓ मीन (Pisces)
अटके हुए दस्तावेज़ या पेपरवर्क आज पूरे हो जाएंगे। आपका टैलेंट आपकी आर्थिक स्थिति सुधार सकता है। छोटी यात्रा से काम बनने के संकेत हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

