04 दिसंबर गुरूवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

4 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष (Aries)

दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। विरोधी अड़ंगे डाल सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। कामकाज में मन भटक सकता है और छोटी गलती भी नुकसान दे सकती है। सिरदर्द व थकान बढ़ने की संभावना है।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ (Taurus)

दिन सामान्य रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा और घरेलू तनाव कम होंगे। बड़े वित्तीय फैसलों से बचें।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: देवी मां को लाल चुनरी अर्पित करें।

मिथुन (Gemini)

घर में मेहमानों की आवाजाही बढ़ेगी। धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लंबी यात्रा और निवेश की योजना बन सकती है, जो आगे लाभ दे सकती है।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क (Cancer)

दिन शुभ रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। पुराने कामों में सुधार के लिए पार्टनर सहयोग करेगा। निवेश का समय अनुकूल है और जल्दी लाभ भी मिल सकता है।

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: क्रीम
  • उपाय: चावल दान करें।

सिंह (Leo)

दिन सामान्य रहेगा। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। किसी पर जल्द भरोसा न करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और कमाई के अवसर मिल सकते हैं।

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: नारंगी
  • उपाय: सूर्योदय में जल चढ़ाएं।

कन्या (Virgo)

दिन कुछ चुनौतियाँ लाएगा। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन नया निवेश सावधानी से करें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में तनाव बढ़ सकता है।

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

तुला (Libra)

आज परिस्थितियाँ थोड़ी कठिन रह सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। अनावश्यक खर्च या नुकसान का योग है, इसलिए जोखिम न लें।

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: गुलाबी
  • उपाय: माता दुर्गा के मंदिर में मिठाई चढ़ाएं।

वृश्चिक (Scorpio)

दिन आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। रुका हुआ काम पूरा होगा। निवेश से लाभ मिलेगा और कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है।

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: मरून
  • उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें।

धनु (Sagittarius)

जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, जो सफल होगी। किसी योजना के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। निवेश में भी फायदा मिल सकता है।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: गुरु के नाम से दान करें।

मकर (Capricorn)

दिन सामान्य रहेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं और उसमें सहयोग भी मिलेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे और मन हल्का रहेगा। बड़े फैसलों के लिए समय अनुकूल है।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: काला
  • उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ (Aquarius)

किसी परिचित की सेहत बिगड़ने से चिंता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए आज निवेश न करें।

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: आसमानी
  • उपाय: मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं।

मीन (Pisces)

दिन बहुत शुभ रहेगा। नए मित्र बनेंगे और व्यापार में बड़ा फायदा मिलेगा। नौकरी में सम्मान व प्रमोशन का योग है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी।

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।