











30 अक्टूबर गुरूवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
30 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल–
♈ मेष राशि (Aries)
आज लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें, तो आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी निर्णय क्षमता आपको लाभ दिलाएगी और एक से अधिक स्रोतों से आय संभव है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।
- भाग्यशाली अंक: 5
- भाग्यशाली रंग: लाल
- उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं।
♉ वृषभ राशि (Taurus)
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ने से आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। गृहस्थ जीवन की दिक्कतें दूर होंगी, हालांकि विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।
- भाग्यशाली अंक: 2
- भाग्यशाली रंग: सफेद
- उपाय: मां दुर्गा को दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। मित्रों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मनपसंद कार्य मिलने की संभावना है। धन लेन-देन करते समय सतर्क रहें, लिखापढ़ी जरूर करें।
- भाग्यशाली अंक: 5
- भाग्यशाली रंग: हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग लगाएं।
♋ कर्क राशि (Cancer)
आज सूझबूझ से काम लेने का दिन है। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से सफलता मिलेगी। खान-पान में सावधानी बरतें। कोई पुराना रोग उभर सकता है, लेकिन संतान से किए वादे पूरे होंगे।
- भाग्यशाली अंक: 2
- भाग्यशाली रंग: सफेद
- उपाय: चंद्रदेव को दूध में मिश्री मिलाकर अर्पित करें।
♌ सिंह राशि (Leo)
महत्वपूर्ण मामलों में गोपनीयता बनाए रखें। दूसरों की सलाह मानने से फायदा होगा। व्यापार में लाभ और परिवार में सामंजस्य रहेगा। प्रेमी अपने साथी को परिवार से मिलवा सकते हैं।
- भाग्यशाली अंक: 9
- भाग्यशाली रंग: सुनहरा
- उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और गुड़ का दान करें।
♍ कन्या राशि (Virgo)
व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। मित्रों का समर्थन बना रहेगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें, गलती हो सकती है।
विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा और संपत्ति से जुड़ा कार्य पूरा हो सकता है।
- भाग्यशाली अंक: 7
- भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
- उपाय: माता दुर्गा को इत्र और मीठे पान का भोग लगाएं।
♎ तुला राशि (Libra)
दिन खुशियों से भरा रहेगा। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा और मनोरंजन के मौके मिलेंगे। लेनदेन और साझेदारी के मामलों में सावधानी रखें। किसी यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिल सकती है।
- भाग्यशाली अंक: 4
- भाग्यशाली रंग: नीला
- उपाय: भगवान कृष्ण को तुलसी पत्र अर्पित करें और गाय को गुड़ खिलाएं।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। दान-पुण्य में मन लगेगा। परिवार के मामलों में बाहरी लोगों की दखल से बचें।
आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा।
- भाग्यशाली अंक: 8
- भाग्यशाली रंग: गहरा लाल
- उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
आज सूझबूझ और समझदारी से काम लेना होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और रिश्तों में सुधार की कोशिश सफल होगी।
संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: पीला
- उपाय: विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें और केले का दान करें।
♑ मकर राशि (Capricorn)
आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। बिजनेस में लाभ और तरक्की के योग हैं।
- भाग्यशाली अंक: 10
- भाग्यशाली रंग: स्लेटी
- उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें और काले तिल का दान करें।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
बड़ा लक्ष्य हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ेगा। रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी और कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। परिवार में किसी के विवाह प्रस्ताव पर सहमति बन सकती है।
- भाग्यशाली अंक: 11
- भाग्यशाली रंग: बैंगनी
- उपाय: भगवान शनि के मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं।
♓ मीन राशि (Pisces)
साख और सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस योजनाएं गति पकड़ेंगी। नौकरी की तलाश करने वालों को मौका मिलेगा।
परिवार में अनबन दूर होगी और विदेश से शुभ सूचना मिल सकती है।
- भाग्यशाली अंक: 7
- भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
- उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और तुलसी का दीपक जलाएं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

