25 नवंबर मंगलवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
25 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल-
मेष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। नए काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। कार्य सुचारु रूप से पूरे होंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी परिचित से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।
- शुभ अंक – 4
- शुभ रंग – लाल
- उपाय – हनुमान जी को गुड़ व चने का भोग लगाएं।
वृषभ राशि
मन में नई उमंग रहेगी। नया काम शुरू करने का विचार बन सकता है। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
- शुभ अंक – 6
- शुभ रंग – सफेद
- उपाय – माँ लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि
दिन शानदार रहेगा। किसी बड़ी परेशानी से राहत मिलेगी। अभिलाषा पूरी हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। करियर पर फोकस रखें। निवेश के लिए समय अनुकूल है।
- शुभ अंक – 9
- शुभ रंग – पीला
- उपाय – गुरु के नाम से पीली वस्तु दान करें।
कर्क राशि
दिन मिले-जुले परिणाम देगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। व्यापार में नई डील से बचें। परिवार में विवाद समाप्त होगा और माहौल अच्छा रहेगा।
- शुभ अंक – 2
- शुभ रंग – क्रीम
- उपाय – घर के मंदिर में चावल अर्पित करें।
सिंह राशि
काम में एकाग्रता बनी रहेगी। घर का कोई बड़ा धन सहयोग दे सकता है। उदारता का गलत फायदा न लेने दें। प्रसिद्धि मिलेगी। निजी बातें उजागर हो सकती हैं।
- शुभ अंक – 1
- शुभ रंग – सुनहरा
- उपाय – सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
कन्या राशि
ऊर्जा बनी रहेगी। अवसरों का पूरा लाभ उठाएंगे। धन आगमन से आर्थिक संकट दूर होंगे। वरिष्ठों का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
- शुभ अंक – 5
- शुभ रंग – हरा
- उपाय – गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि
दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कोई बड़ा निर्णय जीवन को नई दिशा दे सकता है। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं।
- शुभ अंक – 7
- शुभ रंग – गुलाबी
- उपाय – माँ दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और बाहर का भोजन न करें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। किसी की बातों में न आएं।
- शुभ अंक – 3
- शुभ रंग – काला
- उपाय – शिवलिंग पर जल व बेलपत्र चढ़ाएं।
धनु राशि
दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखने से बिगड़े काम बनेंगे। रुका पैसा मिल सकता है।
- शुभ अंक – 8
- शुभ रंग – नारंगी
- उपाय – “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें।
मकर राशि
मूड अच्छा रहेगा। धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। नए व्यक्ति से मुलाकात मन को छू जाएगी। व्यापार में लाभ होगा।
- शुभ अंक – 10
- शुभ रंग – नीला
- उपाय – काले तिल बहते जल में प्रवाहित करें।
कुंभ राशि
दिन सुखद रहेगा। किसी समस्या का समाधान मिलेगा। पुरानी मुराद पूरी हो सकती है। बड़ी डील का हिस्सा बन सकते हैं। वाहन खरीदने का विचार बनेगा।
- शुभ अंक – 11
- शुभ रंग – ग्रे
- उपाय – शिव चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि
नए लोगों से संपर्क लाभ देगा। रुका धन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप प्रियजनों को खुश करने में सफल रहेंगे।
- शुभ अंक – 12
- शुभ रंग – आसमानी
- उपाय – विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें।

