17 दिसंबर बुधवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
17 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक संकेत लेकर आएगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में कहां मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी, आइए जानते हैं आज का राशिफल—
मेष राशि
आज का दिन लाभकारी रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। महिलाओं को मायके या ननिहाल से शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिस में आपके विचारों को सीनियर्स का समर्थन मिलेगा। भविष्य से जुड़ा निर्णय आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
वृष राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कोई मित्र या रिश्तेदार घर आ सकता है। अनजान व्यक्ति से सतर्क रहें। इच्छाओं की पूर्ति के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिल सकता है।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा। करीबी लोग अचानक उपहार देकर खुश कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। शाम का समय बच्चों के साथ बितेगा। बिजनेस में सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभ देगा।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि
आज आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। सामाजिक छवि मजबूत होगी। विरोधी सक्रिय नहीं रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ होगा।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
सिंह राशि
आज का दिन विशेष रूप से व्यवसाय के लिए शुभ रहेगा। एक से अधिक स्रोतों से आय बढ़ेगी। आपकी प्रगति से परिवार गौरवान्वित होगा। नए विचार आएंगे और घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: सुनहरा
- उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
दिन मिला-जुला रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे। नया वाहन लेने के योग हैं। जीवनसाथी और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मान मिल सकता है।
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी के संकेत हैं। घर में बदलाव से जुड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: देवी दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में रुकी योजनाएं शुरू होंगी। विवाह संबंधी बात पक्की हो सकती है। नौकरी परिवर्तन के योग हैं।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: मरून
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि
दिन व्यस्तता भरा रहेगा। छात्रों को टालमटोल से बचना चाहिए। नए विषयों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के सहयोग से आय के नए साधन मिल सकते हैं।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
मकर राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। बेवजह की उलझनों से दूर रहेंगे। यात्रा के योग हैं और यात्रा सुखद रहेगी। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: काला
- उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।
कुंभ राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्य समय पर पूरे होंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: आसमानी
- उपाय: जरूरतमंद को काले तिल दान करें।
मीन राशि
आज का दिन बदलाव लेकर आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी में जल अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
