19 नवंबर बुधवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

19 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान — आइए जानते हैं कल का राशिफल

मेष राशि

आज किसी जोखिम भरे कदम से बचें। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, जिससे परिवार भी प्रसन्न रहेगा। जल्दबाज़ी में फैसले न लें। नौकरी व परीक्षा के परिणाम बेहतर रहेंगे। पुराना लेनदेन निपट सकता है।

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

वृषभ राशि

आज मनचाहा लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार में मांगलिक तैयारियों का माहौल रहेगा। पिताजी की आंखों की समस्या चिंता बढ़ा सकती है। कार्यभार के कारण थकान रहेगी। संतान की संगति पर ध्यान दें।

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: माता लक्ष्मी को खीर अर्पित करें।

मिथुन राशि

आज सोच-समझकर कार्य करने का दिन है। धन को लेकर सावधानी रखें। स्वास्थ्य में लापरवाही न करें। मां किसी जरूरी बात पर चर्चा करेंगी — जिम्मेदारी निभाएं। आसपास से उपयोगी जानकारी मिल सकती है।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क राशि

आध्यात्मिक कार्यों से सम्मान मिलेगा। धन का कुछ भाग दान में लगा सकते हैं। भाई-बहन से बातचीत होगी। बाहरी लोगों को सलाह देने से बचें। फिटनेस पर ध्यान दें। कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है।

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: तांबे का जल भरा लोटा मंदिर में दान करें।

सिंह राशि

दिन अनुकूल रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है। नौकरी के लिए आवेदन का योग है। नया वाहन लेने का विचार बनेगा। विद्यार्थियों का फोकस कम हो सकता है। कोई गलती परिवार के सामने आ सकती है।

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा
  • उपाय: सूर्यदेव को लाल फूल मिलाकर जल अर्पित करें।

कन्या राशि

आज दिन मिश्रित रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है और धन खर्च होगा। नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। उधार लेने-देने में सावधानी रखें। खानपान नियंत्रित रखें।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा आसमानी
  • उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें।

तुला राशि

सुख-संपन्नता का अनुभव होगा। कार्यभार ज्यादा रहेगा, लेकिन आप सब संभाल लेंगे। नया घर खरीदने के लिए लोन आसानी से मिल सकता है। पिताजी की बात बुरी लग सकती है। भाई से खुशखबरी मिलेगी।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

दिन आनंदमय रहेगा। बिजनेस में सूझबूझ की जरूरत है। साझेदारी से फायदा हो सकता है। दोस्तों संग घूमने-फिरने का प्लान बनेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। परिवार आपकी राय को महत्व देगा।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: मैरून
  • उपाय: शिवलिंग पर केसर मिला दूध चढ़ाएं।

धनु राशि

सुविधाएं बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी निवेश में सावधानी जरूर बरतें। परिवार में धार्मिक आयोजन संभव है। मामा पक्ष से आर्थिक लाभ होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को फोकस बढ़ाना होगा।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: बैंगनी
  • उपाय: गरीबों में भोजन वितरित करें।

मकर राशि

दिन सामान्य रहेगा। संतान के साथ अच्छा समय बितेगा। नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा। अचानक यात्रा संभव है। गलत तरीके से लाभ कमाने से बचें। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: भूरा
  • उपाय: पीपल के पेड़ के पास तिल के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

भाग्य आपका साथ देगा। जमीन-जायदाद में निवेश फायदेमंद रहेगा। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। नौकरीपेशा लोग सतर्क रहें। तरक्की में आ रही रुकावटें हटेंगी। प्रतियोगी छात्र मेहनत बढ़ाएं।

  • शुभ अंक: 11
  • शुभ रंग: फिरोजी
  • उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि

परोपकार और आध्यात्मिकता का भाव बढ़ेगा। कम खर्च में अच्छा लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही खटपट दूर होगी। परिवार में करियर को लेकर फैसला हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: केसरिया
  • उपाय: भगवान नारायण को पीले चावल अर्पित करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।