26 नवंबर बुधवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
26 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल-
मेष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में काम बढ़ सकता है, जिसके कारण ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। किसी करीबी की सलाह आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। मां बच्चों के लिए कुछ मीठा बना सकती हैं। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: मां शैलपुत्री के सामने घी का दीपक जलाएं।
वृष राशि
दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके कामों की तारीफ चारों ओर होगी। सफलता की दिशा में एक और मौका मिलेगा। छात्र किसी विषय पर अकेले में सोच-विचार करेंगे तो लाभ होगा। कॉस्मेटिक कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। पिता से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। कोई पुरानी वस्तु मिल जाने से मन खुश होगा।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: गुलाबी
- उपाय: मां दुर्गा के आगे हाथ जोड़ें, करियर में प्रगति होगी।
मिथुन राशि
आज किस्मत आपका साथ देगी। व्यापार योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों से बात करके मन हल्का होगा। घर में बड़ों का सहयोग मिलेगा। बैंक कर्मियों के काम तेजी से पूरे होंगे। प्रेमी जोड़े साथ समय बिताएंगे।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: मां शैलपुत्री का ध्यान करें, रुका धन वापस मिलेगा।
कर्क राशि
दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। नया काम शुरू करने की सोचे तो पहले घर के बड़ों की राय जरूर लें। घर-परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शाम भाई-बहनों संग अच्छी बितेगी। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, बाधाएं दूर होंगी।
सिंह राशि
आपका पूरा ध्यान काम में सुधार पर रहेगा। सकारात्मक सोच से बेहतर परिणाम मिलेंगे। डांस सीखने वाले लोग ऑनलाइन सीखने की कोशिश कर सकते हैं। घर में किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ सकती है। महिलाएं आज घर के कामों से राहत महसूस करेंगी। बच्चे माता-पिता की बात सुनेंगे।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: सुनहरा
- उपाय: मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, उधार दिया पैसा वापस मिलेगा।
कन्या राशि
दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दोस्ती सोच-समझकर करें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। पिता बिजनेस में आपका साथ देंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नवविवाहित कहीं घूमने जा सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान आवश्यक है।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: नींबू पीला
- उपाय: मां शैलपुत्री को फूल चढ़ाएं, घर में शांति बनी रहेगी।
तुला राशि
आज लाभदायक दिन है। पहले किए छोटे प्रयास भी अच्छे परिणाम देंगे। छोटी-छोटी सफलताएं लगातार मिलती रहेंगी। ऑफिस में काम करते समय ध्यान बनाए रखें। जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। प्रॉपर्टी कारोबारियों को धन लाभ होगा और रुका पैसा भी मिल जाएगा।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: आसमानी
- उपाय: मां दुर्गा की आरती करें, सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि
बच्चों को करियर में किसी अच्छे अवसर की खबर मिल सकती है। बड़ों की बात मानना आज फायदेमंद होगा। युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। व्यापार में तरक्की होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: मैरून
- उपाय: मां दुर्गा को मीठा भोग लगाएं, वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी।
धनु राशि
आज का दिन उत्तम रहेगा। करियर को लेकर की गई मेहनत रंग लाएगी। संतान की सफलता से घर में खुशी बढ़ेगी। शाम का समय जीवनसाथी या साथी के साथ अच्छा बीतेगा। बच्चे मां की मदद करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: बैंगनी
- उपाय: मां शैलपुत्री के सामने हाथ जोड़ें, अधूरे काम पूरे होंगे।
मकर राशि
ऑफिस में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के मामलों में संयम रखें। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। भाई किसी काम में आपकी मदद मांग सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेडिकल छात्र सीनियर्स का सहयोग पाएंगे। महत्वपूर्ण दस्तावेजों का ध्यान रखें। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: काला
- उपाय: मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सब ठीक रहेगा।
कुंभ राशि
ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस की सराहना होगी। महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे होंगे। पिता द्वारा सौंपा कार्य सफलतापूर्वक करेंगे। फर्नीचर व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। घर वाले आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। बच्चे खिलौने को लेकर जिद कर सकते हैं।
- शुभ अंक: 11
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाएं, आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
मीन राशि
आज आप खुद में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। जिम ट्रेनरों को नए ग्राहक मिलेंगे। प्रोफेशनल स्किल बढ़ेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। प्रमोशन और आय बढ़ने के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: समुद्री हरा
- उपाय: मां शैलपुत्री को इलायची चढ़ाएं, मन प्रसन्न रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

