खत्म हुई इंसानियत, एक्सीडेंट में नाबालिक लड़की की मदद करने के बहाने किया दुष्कर्म

R खबर, देश में महिलाओं के प्रति अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही नजर आ रहा है, जिसमें रेप केस का ग्राफ लगातार अधिक बढ़ता नजर आ रहा हैं। ऐसा ही एक हादसा नोएडा फेस वन के सेक्टर 5 के पास सामने आया। यहां सड़क हादसे में घायल हुई नाबालिग से मदद के बहाने कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
मंगलवार देर रात को बाइक से चाचा भतीजी जा रहे थे। जिस दौरान बाइक का एक्सीडेंट हो गया और चाचा बेहोश होकर सड़क के किनारे गिर पड़े। उसी समय छोटी लड़की सड़क के किनारे मदद के लिए आवाज लगा रही थी। लड़की की आवाज सुनकर एक युवक ने बच्ची को मदद के बहाने पास बुलाया व जबरन उसे साथ ले गया और जिसके बाद रेप की वारदात को अंजाम दिया।