rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

सिरोही, गुजरात से कपल शादी के 28 दिन बाद घूमने के लिए माउंट आबू आए थे, जोकि गुजरात तोरण भवन में रुके थे। 10 जनवरी को उल्टीयो की वजह से पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद में उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।जहां डॉक्टर्स ने पत्नी को मृत घोषित किया और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
1 महीने 3 दिन बाद गवर्नमेंट हॉस्पिटल के डॉक्टरो ने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक महिला के सारे ऑर्गन सही थे। महिला का पतली टहनी से गला घोट कर हत्या की गई है। महिला के गले से लेकर मुंह में बहुत सारे पत्ते भरे हुए थे, ताकि वह सांस ना ले पाए। उसके बाद तकिया या किसी अन्य वस्तु से मुंह पर दबाया गया और उसके बाद हाथ से भी गला घोटा गया। करीब एक मुट्ठी पत्ते महिला के गले से बाहर निकाले गए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महीला के पिता ने गुरुवार को माउंट आबू थाने में दामाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।