rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

हनुमानगढ़, जिले के टिब्बी क्षेत्र में पति ने पत्नी को गोली मार दी। वारदात के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पैर में गोली लगने से फिलहाल महिला सुरक्षित है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

घायल महिला छिंद्रपाल कौर के बेटे रणजीत ने अपने पिता सुखपाल सिंह के खिलाफ टिब्बी थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसमें हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। बेटे ने पुलिस को बताया कि मां और वो अपने पिता सुखपाल सिंह से अलग रहते हैं।

पिता का सालों से मां और उसके साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह सुखपाल सुबह 6.30 बजे घर आया। उस वक्त छिंद्रपाल कौर पशुओं को चारा डाल रही थी। इसी दौरान सुखपाल ने फायर कर दिया। गोली मां के पैर में लगी। घायल महिला को फिलहाल हनुमानगढ़ रैफर कर दिया गया है। वहीं, आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है।