आईएमडी का नया अलर्ट, जानें-राजस्थान में कब तक चलेगी शीतलहर
जयपुर। राजस्थान में शीतलहर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में 18 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। इसके चलते आठ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केन्द्र के अनुसार भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, करौली, सीकर, उदयपुर, चूरू, नागौर में शीतलहर का असर रहेगा। यहां दिन और रात के तापमान में और गिरावट आएगी। अधिकतर शहरों में शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में माइनस 1.3 डिग्री दर्ज किया गया। यहां चार दिन से लगातार तापमान जमाव बिन्दु से नीचे है। वहीं जोबनेर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया।