खाजूवाला, खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 2 SSM सियासर चौगान में एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग की वजह से बीमार हो गए। सभी सदस्यों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खाजूवाला पहुंचाया गया। जहां पर उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार 2 SSM सियासर चौगान में स्थित एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने घर में बना सामान्य खाना खाया। जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी। जिसके बाद सभी सदस्यों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खाजूवाला पहुंचाया। जहां पर सभी का उपचार चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 2 SSM सियासर चौगान निवासी 50 वर्षीय सेवाराम पुत्र ठाकरराम बाजीगर का परिवार है। जिसमें 4 पुरुष व तीन महिलाएं इस फूड प्वाइजनिंग की शिकार हुई। चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय सेवाराम पुत्र ठाकरराम, 28 वर्षीय लखविंदर पुत्र सेवाराम, 25 वर्षीय मक्खन पुत्र सेवाराम, 23 वर्षीय संदीप पुत्र सेवाराम, 48 वर्षीय छिन्दोदेवी पत्नी सेवाराम, 23 वर्षीय मनप्रीत पत्नी मक्खन, 22 वर्षीय वीरपाल पत्नी संदीप फुड पॉइजनिंग की वजह से बीमार हुई। जिनका उपचार जारी है। फिलहाल चिकित्सकों ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है।