rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, भारतीय जनता पार्टी मंडल खाजूवाला कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक की। इसके पश्चात लोकसभा चुनाव बीकानेर को लेकर कार्यालय का उद्घाटन भी किया।


भाजपा मंडल खाजूवाला के अध्यक्ष राधेश्याम बिश्नोई ने बताया कि खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल तावणियां कॉलोनी रोड़ पर स्थित भाजपा मंडल कार्यालय खाजूवाला में भाजपा पदाधिकारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सभी बूथ अध्यक्ष की बैठक लेकर बीकानेर लोकसभा सीट को लेकर होने वाले चुनाव को लेकर कार्यालय का उद्घाटन कर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सहित भाजपा की सभी सीटों को जिताने की बात कही। इस दौरान भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया।